संदेश

प्यारी गुड़िया- एक कविता

चित्र
प्यारी गुड़िया- एक कविता मात-पिता की लाड़ली गुड़िया। है घर भर की प्यारी गुड़िया। गुड़ियों संग ही खेले गुड़िया। सबका दिल बहलाये गुड़िया। गयी घूमने माँ संग गुड़िया। बीच हाट में बिछुड़ी गुड़िया। तीन दिनों से भटके गुड़िया। भूखी प्यासी रोती गुड़िया। सबसे मदद मांगती गुड़िया। भूखी नजरों से सहमी गुड़िया। मिली राह भैया से गुड़िया। पूड़ी साग खाये फिर गुड़िया। फिर सब हाल बतायी गुड़िया। तब सही ठिकाने पहुंची गुड़िया। संग मात-पिता मुस्कायी गुड़िया। रचनाकार- राजेश कुमार, कानपुर

अकेला- एक चतुष्पदी कविता

चित्र
अकेला- एक चतुष्पदी कविता मुखिया नेता रवि भूप केसरी एक अकेला सब पर भारी। बनकर अनुचर सब चलते जाते देख रही है दुनिया सारी। कठिन राह मंजर दुष्कर हो पर कदम नहीं जो थम जायें। शातिर बैरी कुटिल इरादे पर विजय ध्वजा ये ही फहरायें। रचनाकार- राजेश कुमार , कानपुर

एक कड़वा सच- एक विचार

चित्र
एक कड़वा सच यह एक ऐसा कड़वा सच है मगर किसी के गले आसानी से नहीं उतरेगा।बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा न्याय व्यवस्था पर करारी चोट की गयी है।आज भी दरोगाओं द्वारा ना मालूम कितने मामले असंवैधानिक रूप से थाने में ही निपटा दिये जाते हैं।फरियादी थाने से ही दफा कर दिये जाते हैं उनकी थाने में रिपोर्ट ही नहीं लिखी जाती है।यदि किसी ने इच्छा शक्ति दिखाकर मामले को आगे बढ़ाने का प्रयास किया भी तो अनगिनत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।अपराधियों द्वारा तरह-तरह की धमकियां दी जाती हैं।पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जाता है।इसीलिये शायद आजादी के 71 वर्ष बाद भी आम जनता की नजर में जज की तुलना में दरोगा का ओहदा बड़ा है।  -राजेश कुमार

एक वीर सैनिक की मनोकामना- एक कविता

चित्र
एक वीर सैनिक की मनोकामना- एक कविता

हाथों में बचपन-एक कविता

चित्र
हाथों में बचपन-एक कविता प्रभु का जब आशीष मिले कुल में लल्ला-लाली बन दस्तक दे जाये। सुनकर लल्ला-लाली की किलकारी सब कुनबा जन हरषित हो जाये। हाथों में लल्ला-लाली यूँ शोभित होते ज्यूं फूलों की कलियां मुस्काये। इन सबकी इक मुसकान की खातिर मात पिता सब बलि-बलि जाये। छायी उदासी थकी हो काया ये जो देखें मुस्काये मन निहाल हो जाये। लल्ला-लाली बिन आंगन सूना नयना अंसुवन भर छलक-छलक जाये। खुलते किस्मत के ताले आते ही इनके अनमोल खजाना सब पा जाये। हाथों में बचपन आज हंसे खेले कल के जग तारनहार यही बन जाये। रचनाकार- राजेश कुमार , कानपुर

अजब-गजब

चित्र
अजब-गजब व्हिस्की की दो बोतलों की कीमत 2.02 मिलियन डालर (करीब 13.75 करोड़ रुपये) हांगकांग में दुर्लभ 60 साल पुरानी मैकालान व्हिस्की की दो बोतलों ने पिछले विश्व नीलामी रिकॉर्ड को तोड़ दिया।नीलामी की बोली में इन बोतलों की कीमत $ 2..02 मिलियन तक पहुँची। सन् 1926 में इन 750 मिलीलीटर वाली बोतलों को डिस्टिल्ड किया गया था।इसे शेरी हॉगहेड कैस्क कम्पनी द्वारा तैयार किया था।

एक सुविचार-एक लेख

चित्र
एक सुविचार बुजुर्गों का सम्मान  "जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी" माता और मातृभूमि स्वर्ग से बढ़कर हैं।यह हमारे पड़ोसी देश नेपाल का आदर्श वाक्य भी है। "यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते तत्र रमन्ते देवता" जहाँ नारियों की पूजा होती है वहाँ देवता निवास करते हैं। ऐसे ही अनगिनत उद्धरणों द्वारा माँ, नारियों और जन्म भूमि के महत्व को हिन्दू धर्म में दर्शाते हुये इनका महिमामंडन किया गया है। इसलाम धर्म की पवित्र पुस्तक कुरान 46:15- में भी अपने माता-पिता के प्रति दयालु रहने की शिक्षा दी गयी है।जो दर्द तुम्हारे जन्म के समय माँ ने सहन किया है उसका बयान करना नामुमकिन है। मुहम्मद हजरत अली कहते हैं,"कभी भी माँ से ऊँचे स्वर में बात नहीं करनी चाहिये क्योंकि उसी ने तुम्हें बोलना सिखाया है।" ऐसी मिश्रित सनातनी धर्मों वाले भारत देश में आज नारियों का दशा बहुत ही वीभत्स रूप धारण कर चुकी है।हम अपनी सनातनी परम्पराओं में धूल डाल रहे हैं।जब कि विदेशों में इन्हें शाश्वत रूप से अपनाया जा रहा है।इंडोनेशिया एक ऐसा ही देश है, जहाँ के स्कूलों में एक विशेष दिन बच्चों की माताओं के लिये आयोजित कि...